फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl's throat slit for refusing to marry after breakup

Delhi: ब्रेकअप के बाद शादी से इनकार करने पर किशोरी का रेता गला, गंभीर हालत में पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Mon, 10 Apr 2023 07:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Apr 2023 07:09 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी के बाद आरोपी युवक प्रिंस (24) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Girl's throat slit for refusing to marry after breakup
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में रविवार दोपहर दोस्ती खत्म करने के बाद शादी से इनकार करने पर 17 वर्षीय किशोरी का गला रेत दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता को नजदीकी सिटी मेडिकल सेंटर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी के बाद आरोपी युवक प्रिंस (24) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि रविवार दोपहर 2.19 बजे उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मोलड़बंद विस्तार में एक नाबालिग लड़की को चाकू मार दिया गया है। कॉलर ने बताया कि खजूर वाला रोड, चावला मेडिकोज के सामने वारदात को अंजाम दिया गया है। टीम तुरंत वहां पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पुलिस को उसके अस्पताल जाने का पता चला। पुलिस अस्पताल पहुंची तो उसकी हालत नाजुक मिली। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोरी अपने परिवार के साथ मोलड़बंद विस्तार में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पिछले कुछ समय से किशोरी की प्रिंस से दोस्ती थी।

लेकिन किसी बात पर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। यह बात प्रिंस को पसंद नहीं आई। रविवार को किशोरी किसी काम से बाहर निकली तो आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। किशोर को गले और सिर पर चाकू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के बाद सोमवार दोपहर को आरोपी प्रिंस को दबोच लिया गया। उसने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed