फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Girl Misdeed on Pretext Of Job in DLF 3 Of Gurugram Know Details In Hindi

हवस का शिकार हुई बेरोजगार युवती: नौकरी देने के बहाने बुलाया, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई फिर गाड़ी में लूटी अस्मत

Wed, 24 May 2023 10:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 May 2023 10:11 AM IST
सार

आरोप है कि 21 मई को आरोपी ने युवती को अपना ऑफिस दिखाने और नौकरी दिलाने की बात कही। जिसको लेकर उसे धौला कुआं दिल्ली बुलवाया। जहां आरोपी उसे अपनी गाड़ी में डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में ले गया।

विज्ञापन
Delhi NCR Girl Misdeed on Pretext Of Job in DLF 3 Of Gurugram Know Details In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के बहाने युवती को दिल्ली से बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली की 30 वर्षीया युवती ने डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब पांच माह पूर्व उसकी दोस्ती 42 वर्षीय अमित से हुई थी। वह काफी समय से नौकरी की तलाश कर रही थी। युवती ने इस बारे में अमित को बताया तो उसने युवती को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 21 मई को अमित ने युवती को अपना ऑफिस दिखाने और नौकरी दिलाने की बात कही। अमित ने उसे धौला कुआं दिल्ली बुलवाया। जहां से वह उसे अपनी गाड़ी में लेकर गुरुग्राम के एंबिंयस मॉल के पास डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में ले आया। यहां उसने महिला को अपना कार्यालय दिखाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक पिलाई।

विज्ञापन

आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed