फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl got boy attacked on his refusal to marry her in delhi

बदले की आग में जल रही थी: प्रेमी ने कर ली किसी और से सगाई, लड़की ने करवाया जानलेवा हमला; कभी लिवइन में रहते थे

Mon, 24 Jun 2024 07:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

बदमाश ने बताया कि वह अपने दो साथी हर्ष और रोहन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में साजिश में एक युवती के शामिल होने की बात सामने आई। जिसे पुलिस ने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
girl got boy attacked on his refusal to marry her in delhi
युवती ने युवक पर कराया जानलेवा हमला - फोटो : iStock

विस्तार

शादी से इनकार करने पर एक युवती ने सहमति संबंध में रहने वाले युवक को सबक सिखाने के लिए उस पर जानलेवा हमला करवाया। 30 हजार की सुपारी देकर उसने बदमाशों से हमला करवाया। युवती युवक के दूसरी लड़की से सगाई करने से नाराज थी। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पूछताछ में युवती के साजिश रचने का खुलासा होने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 जून को निहाल विहार इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को ओमकार घायल अवस्था में मिला। घटना के समय वह स्कूटी से निहाल विहार स्थित घर जा रहा था। नत्थू राम फार्म हाउस के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद एक आरोपी द्वारका मोड से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान विकास के रूप में हुई। 

विज्ञापन

बदमाश ने बताया कि वह अपने दो साथी हर्ष और रोहन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में साजिश में एक युवती के शामिल होने की बात सामने आई। जिसे पुलिस ने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवती ने युवक के चेहरे पर तेजाब डालने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed