फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl from third class jumped from 7th floor

दिल्लीः भाई को अलविदा कह तीसरी मंजिल से कूदी 7वीं की छात्रा, मौत

Sat, 19 Jan 2019 06:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
girl from third class jumped from 7th floor
डेमो पिक - फोटो : फाइल फोटो

कापसहेड़ा थाना इलाके के कापसहेड़ा गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। छलांग लगाने से पहले भाई को अलविदा कहा था और गले लगी थी। छत के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित परिवार गली नंबर-2 उपायुक्त कार्यालय, कापसहेड़ा गांव में रहता है। गुड़िया खातून (11) माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहती थी। वह बृहस्पतिवार शाम को तीसरी मंजिल पर छत पर गई। छत पर जाने से पहले उसने छोटे भाई को अलविदा कहा और गले भी लगाया। भाई कुछ समझा नहीं और उसे जाने दिया। छत पर जाकर गुड़िया ने दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर ली और छलांग लगा दी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नाबालिग हिरासत में
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस संबंध में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दक्षिण-पश्चिम जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed