फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl ended her life after being cheated by a youth In Gurugram s Sector 53

जज्बात से खेलता रहा प्रेमी: दो साल तक बनाए संबंध, फिर अपने वादे से मुकरा, सदमे में प्रेमिका ने दी जान

Mon, 15 May 2023 07:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 May 2023 07:40 PM IST
सार

गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं गाजियाबाद का कोमल कुमार भी नौकरी करता था। दोनों के बीच वर्ष 2020 में दोस्ती हो गई।

विज्ञापन
Girl ended her life after being cheated by a youth In Gurugram s Sector 53
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-53 क्षेत्र में प्रेमी द्वारा शादी करने से मना करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देकर करीब दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। सूचना मिलते ही सेक्टर 53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को युवती की एक डायरी में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमी को बताया है। मृतका की मां की शिकायत पर सेक्टर 53 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं गाजियाबाद का कोमल कुमार भी नौकरी करता था। दोनों के बीच वर्ष 2020 में दोस्ती हो गई। जिसके बाद कोमल ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कोमल कुमार ने शादी करने का झांसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद युवती और कोमल कुमार सेक्टर 53 थाना एरिया में शिफ्ट हो गए और एक साथ रहने लगे। पिछले दिनों युवती ने कोमल कुमार से शादी करने के लिए कहा था और दबाव बनाया। लेकिन कोमल ने शादी करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद 13 मई को युवती नौकरी पर जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह नौकरी पर ना जाकर सेक्टर 53 थाना एरिया में कोमल कुमार के घर पहुंच गई।

विज्ञापन

यहां उसने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान उन्हें युवती की एक डायरी मिली है जिसमें उसने सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार कोमल कुमार को बताया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed