फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl abducted in car in Ghaziabad thrashed and molested by youths

दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कों पर युवती से बर्बरता: अगवा कर 60 मिनट तक दौड़ाई कार, काटा...कपड़े फाड़े और की मारपीट

Fri, 02 Jun 2023 03:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Jun 2023 03:07 PM IST
सार

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग की। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने लिंक रोड थाना क्षेत्र में गाड़ी को घेर कर युवती को सकुशल बचाया।

विज्ञापन
Girl abducted in car in Ghaziabad thrashed and molested by youths
युवती का आरोप इसी कार से किया गया था अगवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में गुरुवार रात एक युवती का अपहरण कर कार में गाजियाबाद और दिल्ली की सड़कों पर करीब 60 मिनट तक घुमाने का मामला सामने आया है। युवती के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और दांत से भी काटा गया। सूचना पर पुलिस ने घेर कर युवती की जान बचाई। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती लिंक रोड क्षेत्र के ब्रजविहार की रहने वाले हैं। वो घरों में काम करती है। युवती के मुताबिक वह शाम को घर लौट रही थी। रास्ते में ब्रजविहार की पुलिया के पास पूर्व मकान मालिक और चालक ने उसे जबरदस्ती रोका और घसीटते हुए कार में बैठा लिया। चलती कार में मारपीट की गई। जोर-जबरदस्ती में वह जख्मी हो गई और आरोपियों ने कपड़े भी फाड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवती का अपहरण कर पहले उसे दिल्ली के लक्ष्मीनगर और आसपास के इलाके में ले गए। इस दौरान उनकी हरकत को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग की। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने लिंक रोड थाना क्षेत्र में गाड़ी को घेर कर युवती को सकुशल बचाया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी कैब चालक बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed