फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghost of Accused of the Nirbya rape is scaring them

इन्हें डरा रहा है निर्भया के रेप आरोपी का भूत!

Wed, 11 Mar 2015 11:44 AM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
ghost of Accused of the Nirbya rape  is scaring them

वे अब यहां रहना नहीं चाहते क्योंकि उन्हें यहां 16 दिसंबर के निर्भया रेप कांड में आरोपी रहे राम सिंह का भूत डराता है। इन दिनों ये कहानी संत रवि दास कैम्प में आम हो चली है।

विज्ञापन


संत रवि दास कैम्प वो जगह है जहां निर्भया रेप कांड में शामिल रहे चार लोग साथ रहते थे। रवि दास कैम्प का ये इलाका एक ऐसी दुनिया है जहां आठ वाई छह के टूटे कमरों के घरों को ये लोग आलीशान फ्लैट्स से कम नहीं आंकते।
विज्ञापन


ये इलाका ऐसे छोटे-छोटे टूटे घरों से बना है जिन पर लकड़ी के दरवाजे लगे हैं। इन्हीं घरों में से एक में रेप का मुख्य आरोपी रामसिंह रहता था। रामसिंह आरोपियों में से वह शख्स था जिसने खुद ही तिहाड़ जेल में फांसी लगा ली थी। यहां के रहने वाले लोगों का मानना है कि उसका ये घर भुतहा हो चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: साभार/हिन्दुस्तान टाइम्स

क्यों कोई बच्चों को भी नहीं खेलने देता यहां

ghost of Accused of the Nirbya rape  is scaring them

ये लोग ना ही इस पर कब्जा करने का सोच रहे हैं और ना ही इस घर को खरीदने के बारे में। पिछले दो सालों से तालों में बंद इस घर के बाहर लोगों ने अपने बच्चों के खेलने और आने-जाने पर भी पाबंदी लगा रखी है।

अपने घर के सामने बैठी महिला बच्चों को खेलते हुए देख रही है उन्हें हिदायत दे रही है कि वो इस घर के पास ना जाएं। महिला का मानना है कि अगर आप इस तरह की भुतहा कहानियों पर विश्वास नहीं करते तो उस घर के अंदर एक रात बिताकर देख लें।

कुछ महीनों पहले एक महिला रामसिंह के घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए डाल देती थी, लेकिन डरावनी कहानियों के बाद अब वो भी बंद हो गया है। किसी को इन कहानियों की असलियत के बारे में तो नहीं पता, लेकिन हां इतना जरुर है कि इन दिनों ये भुतहा कहानी लोगों के दिलों में घर कर गई है।

किस वक्त टूटा हुआ घर हो गया डरावना

ghost of Accused of the Nirbya rape  is scaring them

रामसिंह के घर की भुतहा होने की खबर उस वक्त और फैल गई जब कुछ महीनों पहले राम सिंह के परिजनों ने एक रात भी इस तालाबंद घर में रहना मुनासिब नहीं समझा और अपने मूलनिवास राजस्थान रहने चले गए थे।

उनकी संबंधी आशा ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि जब वो मुकेश सिंह के इंडियाज डॉटर पर दिए बयान के बाद पूछताछ के लिए शहर में वापस आईं, और वह अपने बेटे के घर साकेत में रह रही हैं।

जब से यहां के रहने वालों के लिए मुकेश के भूत बनने की खबर फैली है, मुकेश के प्रति इन लोगों की बंद दरवाजों के पीछे की हमदर्दी भी खत्म होती दिखाई दे रही है। यहां रहने वाले कुछ लोगों का मानना है कि सिंह बस चला रहा था और उसने रेप नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed