फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Ghost City' made children laugh and conveyed the message of conquering fear.

Delhi NCR News: भूत नगरी ने बच्चों को हंसाया, डर पर जीत का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के संयुक्त तत्वावधान में राजघाट के गांधी स्मृति में आयोजित ‘रंग अम्लान 2026’ बाल नाट्य महोत्सव और कार्यशाला के तीसरे दिन ‘भूत नगरी’ नाटक का मंचन हुआ। इसके जरिए संदेश दिया गया कि डर केवल मन का भ्रम है और आत्मविश्वास, समझदारी तथा साहस से किसी भी डर पर विजय पाई जा सकती है।
विज्ञापन




बाल रंगमंच के वरिष्ठ रंगकर्मी गुलशन वालिया द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक में भूतों की एक काल्पनिक नगरी की कहानी दिखाई गई। कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक परी भूतों को चेतावनी देती है कि यदि कोई उसे छू लेगा तो उसकी सारी शक्तियां समाप्त हो जाएंगी। सच्चाई जानने के लिए दो भूत पृथ्वी पर पहुंचते हैं, लेकिन वहां उन्हें एहसास होता है कि अब लोग उनसे डरने के बजाय उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद पैदा होने वाली हास्यास्पद परिस्थितियों ने बच्चों और अभिभावकों को खूब गुदगुदाया। नाटक के माध्यम से मनोरंजक अंदाज में बच्चों को निर्भय बनने, अंधविश्वास से दूर रहने और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, प्रभावी मंच सज्जा, संगीत और कलाकारों के जीवंत अभिनय ने प्रस्तुति को और आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन



इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी लोकेन्द्र त्रिवेदी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि बाल रंगमंच मनोरंजन के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास का भी प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कलाकारों और नाट्य दल के सदस्यों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान स्वरूप उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed