फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

Ghaziabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में लाल कुआं के पास पशु चिकित्सालय के सामने बुधवार को पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। शाम को उसकी पहचान पुष्पेंद्र निवासी शंकर विहार कॉलोनी के रूप में हुई। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि पुष्पेंद्र मूल रूप से कासगंज जिले के भंवरा थाना क्षेत्र के नरेठी गांव का रहने वाला था। मामले की विभिन्न पहलुओं से छानबीन की जा रही है। उसने आत्महत्या की है या कोई अन्य प्रकरण हो सकता है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। फिलहाल परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वह गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। पुष्पेंद्र निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शंकर विहार कॉलोनी में कमरा किराये पर लेकर रहते थे ।
विज्ञापन


वह अविवाहित थे। किसी से किसी तरह के विवाद की भी मामले में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed