{"_id":"6203fb912e3ed2445c441327","slug":"youth-who-was-distributing-liquor-slips-was-sent-to-jail-by-police-in-secunderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराबाद: शराब की पर्ची बांट रहे युवक को पुलिस ने भेजा जेल, खुद को बताया बसपा समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराबाद: शराब की पर्ची बांट रहे युवक को पुलिस ने भेजा जेल, खुद को बताया बसपा समर्थक
Wed, 09 Feb 2022 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:06 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराबाद में पुलिस ने मंगलवार को शराब की पर्ची बांट रहे एक युवक को दबोचकर जेल भेज दिया। कायस्थवाड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि गुलावठी अंडरपास के पास शराब की पर्ची बांटने की सूचना मिली थी। रात करीब नौ बजे गुलावठी रोड पर धर्म कांटे के सामने से उसे दबोच लिया गया। आरोपी की शिनाख्त सतेंद्र कुमार निवासी महाराजपुर उर्फ ककोरा थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक रशीद बुक मिली। जिस पर चालान मुनीम न्यू इंडिया बिक्र फिल्ड गांव पीरबियावानी क्रम संख्या 45 और ग्राहक का नाम कुलदीप सनौटा ईंट की तादाद के आगे तीन क्वार्टर लिखा है। इसी प्रकार अन्य रशीदों पर नाम और क्वार्टर की संख्या लिखी हुई थी। पूछताछ में बताया कि वह बसपा का समर्थक है। अपनी इच्छा से लोगों को चुनाव में बसपा को वोट देने के लिए सरकारी ठेके से शराब लेने के लिए पर्ची बांट रहा है।
विज्ञापन