{"_id":"6ae10c539a155b81b00eedfe","slug":"youth-who-issued-threats-in-the-name-of-lawrence-bishnoi-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1010084-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंशु प्रजापति (20) निवासी अयोध्या के रूप में हुई। उसने 18 अक्तूबर को सिद्धार्थ विहार निवासी आरव शर्मा को व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश भेजकर धमकी दी थी।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आरव शर्मा को अज्ञात नंबर से धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य बताया था। अपराध शाखा ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से अंशु प्रजापति का नाम उजागर किया। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 27 अक्तूबर को अंशु प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में अंशु ने बताया कि वह पुणे में एक कंपनी में काम करता है। वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर लॉरेंस विश्नोई गिरोह से संबंधित रील्स से प्रभावित था। उसने अपने मोबाइल फोन नंबर पर व्हाट्सएप का व्यावसायिक खाता बना रखा था। इस खाते की प्रोफाइल फोटो पर लॉरेंस विश्नोई की तस्वीर और विवरण में लॉरेंस विश्नोई गिरोह लिखा था। वह अक्सर नशे में सोशल मीडिया से नंबर उठाकर लॉरेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य बनकर धमकी देता था।