{"_id":"6ac165371d3d4298910789cd","slug":"youth-surrounded-and-attacked-with-knives-and-rods-case-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-991854-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक को घेरकर चाकू और रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक को घेरकर चाकू और रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के हिंडन विहार में रंजिश के चलते युवक को घेरकर चाकू, लोहे की रॉड और डंडों से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में युवक के सिर, गर्दन और हाथ में जख्म आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात समेत कुल आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुलजार कॉलोनी निवासी आस मोहम्मद के अनुसार, वह दोपहर में काम से हिंडन विहार जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में जुनैद, शोएब, शिवा, अनस व उनके अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया और चाकू, रॉड व डंडों से हमला कर दिया।
एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।