फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth murdered in Tilamod police station area, two accused arrested

Ghaziabad: मुस्लिम युवती से शादी करने वाले प्रोफेसर की हत्या, ससुर और चचिया ससुर गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 10:14 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 31 Mar 2026 10:14 AM IST
सार

पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाई नितिन कुमार ने कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्कान से मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इस शादी से मुस्कान का परिवार नाखुश था।

विज्ञापन
Youth murdered in Tilamod police station area, two accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम युवती से शादी करने वाले प्रोफेसर लोनी के गीतांजली विहार स्थित गली नंबर चार निवासी नितिन कुमार (30) की सोमवार रात टीलामोड़ क्षेत्र में हत्या कर दी गई। उनके भाई अमित कुमार ने हत्या का आरोप नितिन कुमार के ससुर मेहरुद्दीन, चचिया ससुर आसिफ अली व एक अन्य व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने हत्यारोपी ससुर और चचिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। नितिन कुमार बागपत स्थित कॉलेज में प्रोफेसर थे और वहां पढ़ने वाली बागपत के चांदीनगर स्थित पूरनपुर नवादा निवासी मुस्लिम समुदाय की मुस्कान से एक वर्ष पहले शादी की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने लोनी-बंथला मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाई नितिन कुमार ने कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्कान से मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इस शादी से मुस्कान का परिवार नाखुश था। 29 मार्च को नितिन से कहासुनी के बाद मुस्कान मायके चली गईं। 30 मार्च की शाम करीब छह बजे भाभी के मायके वालों ने नितिन के पास फोन कराया और कहा कि मुस्कान से उनका समझौता कराना है। इसलिए वह बंथला फाटक के पास आ जाए। चूंकि मुस्कान नौ माह की गर्भवती थीं इसलिए ससुराल वाले उन्हें लोनी वापस लाना चाहते थे। अमित ने बताया कि वह स्वयं नितिन और पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की ताई सुमित्रा के साथ बंथला फाटक पहुंचे। वहां पर मुस्कान के पिता मेहरुद्दीन, चचिया ससुर आसिफ अली व एक अन्य युवक खड़ा मिला। 
विज्ञापन


आरोपियों ने नितिन को अपनी कार में बैठाया और मुस्कान के भनेड़ा गांव में होने की बात कहकर साथ ले जाने लगे। ताई सुमित्रा को गांव के ही व्यक्ति के साथ बाइक से आगे भेज दिया। अमित ने बताया कि फर्रुखनगर क्षेत्र के एक फार्म हाउस के पास सुनसान रास्ते से जाने का नितिन ने अनहोनी का एहसास करते हुए विरोध किया तो आरोपियों ने कार रोक दी। सभी कार से उतर गए और उसी दौरान पीछे से दूसरी कार में चार लोग सवार होकर आए। आरोप है कि सभी लोगों ने उनके भाई के साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान वह खुद मौका पाकर पास के खेत में जाकर छिप गए। खेतों के रास्ते भागते हुए वह थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को लेकर जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो नितिन का शव ही नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने जांच की तो करीब 200 मीटर दूर गड्ढे के पास उनकी चप्पल मिली। जबकि नितिन का शव भी गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को दिल्ली के जीटीवी अस्पताल भेजा गया और पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मेहरुद्दीन और आसिफ अली को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। भागे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed