फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth killed,another injured in bike-car collision in Ghaziabad

गाजियाबाद में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा घायल

Tue, 27 Oct 2026 04:04 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 27 Oct 2026 04:04 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में जेल-नाहल मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय साहिल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जाकिर घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Youth killed,another injured in bike-car collision in Ghaziabad
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र में जेल-नाहल मार्ग स्थित डंपिंग यार्ड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित शकील मलिक पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम कुशालिया, मसूरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे मसूरी क्षेत्र में जेल-नाहल मार्ग पर गंगनहर से कुछ दूरी पहले डंपिंग ग्राउंड के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन


शकील मलिक के अनुसार, कार संख्या [नंबर उपलब्ध नहीं] के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार उनके भतीजे साहिल (19) पुत्र इरफान और जाकिर पुत्र दीन मोहम्मद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद परिजन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डासना ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल, संजय नगर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई, जबकि जाकिर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शव को घर लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि शकील मलिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed