फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   youth killed a monkey by tying it with a rope and dragging In Bulandshahr

जानवर कौन?: लोगों ने बंदर को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए हत्या की, तीन पर FIR, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Sep 2023 11:20 PM IST
सार

आरोप है कि आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाया और उसे आकिल नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर अपलोड कर दिया है। जिसका एक अन्य युवक ने वीडियो भी बना लिया है। उसका आरोप है कि आरोपियों ने इस हरकत से क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

विज्ञापन
youth killed a monkey by tying it with a rope and dragging In Bulandshahr
बंदर को रस्सी से बांधकर खींचता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में सिकंदराबाद रोड स्थित एक फैक्टरी में तीन लोगों ने एक बंदर के गले में रस्सी बांध कर घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही आरोपियों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी नितिन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व वह सिकंदराबाद रोड स्थित एक फैक्टरी पर खड़ा था। तभी उसने देखा कि आकिल निवासी गांव भमरा व उसके साथी नासिर निवासी मौड़ी हापुड़ व फैसल निवासी बड़कल थाना अंसीर जनपद फरीदाबाद एक बंदर के गले में रस्सी बांधकर उसे घसीटते हुए फैक्टरी से बाहर ला रहे थे। आरोपियों की इस हरकत के कारण बंदर की मृत्यु भी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाया और उसे आकिल नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर अपलोड कर दिया है। जिसका एक अन्य युवक ने वीडियो भी बना लिया है। उसका आरोप है कि आरोपियों ने इस हरकत से क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी आकिल, नासिर व फैसल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed