फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth injured in a life-threatening attack dies during treatment.

Ghaziabad News: जानलेवा हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in a life-threatening attack dies during treatment.
भोजपुर के गांव चुडियला में विक्रांत की मौत के मामले में गुस्साए लोगों ने शव चौकी के सामने सड़क प
मोदीनगर। भोजपुर के गांव चुड़ियाला में तीन दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय विक्रांत की मेरठ स्थित अस्पताल में सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ के कारण जानलेवा हमले में मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। विक्रांत की मौत से गांव में तनाव का माहौल है। ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस गश्त कर रही है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन

गांव चुड़ियाला निवासी कुंती के अनुसार पड़ोसी आकाश और उसका परिवार किसी बात को लेकर उनसे काफी समय से रंजिश रखता है। बीते शुक्रवार रात करीब 9ः30 बजे उनका बड़ा पुत्र विक्रांत मोबाइल फोन पर बात करता हुए गली में टहल रहा था। घर से लगभग 50 मीटर दूर पहुंचते ही आकाश, योगेश, प्रथम और निशांत उर्फ नोनू ने विक्रांत पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का मेरठ स्थित एक निजी मेडिकल में उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह उपचार के दौरान विक्रांत की मौत हो गई।
विज्ञापन

विक्रांत की मौत से गांव में तनाव का माहौल, पुलिस पर लगाया धाराओं में खेल करने का आरोप
विक्रांत की मौत से गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों में आरोपियों के प्रति आक्रोश है। विक्रांत की मौत के बाद आरोपी घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ के कारण धाराओं में खेल कर दिया। आरोपियों ने विक्रांत पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मगर पुलिस ने साठगांठ के कारण हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और केवल मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इससे लोगों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि विक्रांत की पिटाई के मामले में मां कुंती की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मेरठ में उपचार के दौरान विक्रांत की मौत हो गई। जांच कर धाराओं में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed