फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies in de-addiction center, accused of murder

Ghaziabad News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत हुई, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in de-addiction center, accused of murder
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाले विशाल की नशा मुक्ति केंद्र में मौत हो गई। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र वालों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी है। परिजन कुछ दिन पहले ही नशे की लत छुड़वाने के लिए युवक को नशा मुक्ति केंद्र ले गए थे। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने की मांग की है।
विज्ञापन

कृष्ण विहार फेस 2 सेवा धाम में नेहा पुत्री राजू सिंह परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई नशे का आदी है। नशे की लत छुड़वाने के लिए उन्होंने अपने भाई विशाल को 21 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब 9:00 बजे नशा मुक्ति केंद्र से उनके पास फोन आया। फोन पर नशा मुक्ति केंद्र वालों ने बताया कि उनके भाई की मौत हो चुकी है। चुपचाप आ जाओ और 20 हजार रुपये ले जाओ। इसकी कहीं शिकायत मत करना। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। सूचना मिलने के बाद वह आनन-फानन में नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे। इसके बाद परिजन सेवा धाम पुलिस चौकी पहुंचे और उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस उनके भाई को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्हें शक है कि नशा मुक्ति केंद्र वालों ने लापरवाही बरती है या उनके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed