फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies due to horn entering his stomach after collision with animal

Ghaziabad News: पशु से टक्कर के बाद पेट में सींग घुसने से युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to horn entering his stomach after collision with animal
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में ऑक्सी होम्स सोसायटी के पास मंगलवार रात बाइक सवार निखिल सक्सेना (21) की पशु से टक्कर हो गई। हादसे में उसके पेट में सींग घुसने से वह घायल हो गया। दो दोस्त उसे घायल हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के हर्ष विहार निवासी निखिल सक्सेना (21) अपनी मौसी के पास बिजली बिल के पेपर रोल बनाने का काम करता था। वह दसवीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुका था। पिता विजय कुमार के देहांत के बाद वह अपनी मां आरती सक्सेना के साथ घर को संभालता था। परिवार में 15 साल की बहन प्राची दसवीं कक्षा की छात्रा है। मामा संजय ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब निखिल अपने दोस्त गौरव के साथ किसी काम से बाइक पर बाहर गया था। ढाई बजे करीब कुछ देर के लिए घर लौटा था लेकिन पानी पीकर वह दोबारा से गौरव के साथ चला गया। उसके बाद रात आठ बजे तक उसका कुछ पता नहीं चला। मां आरती ने उन्हें निखिल के घर वापस न आने की जानकारी दी तो वह अन्य लोगों के साथ भांजे को तलाश करने लगे। रात करीब नौ बजे दिल्ली जीटीबी अस्पताल में निखिल के भर्ती होने की सूचना मिली। वहां पता चला कि निखिल लहूलुहान हालत में दोस्त गौरव और शिवकुमार को ऑक्सी होम्स के पास सड़क पर पड़ा मिला था। उसके पेट में गहरा घाव था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में आया कि निखिल और गौरव के एक दोस्त की मुरादनगर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक की बाइक पाइपलाइन मार्ग पर चौकी में खड़ी थी। दोनों अपने एक अन्य दोस्त शिवकुमार के साथ बाइक लेने चौकी गए थे। वहां से लौटने के दौरान निखिल मृतक दोस्त की बाइक चला रहा था। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त होने की वजह से उसकी हेडलाइट नहीं जल रही थी। जैसे ही वह टीला मोड़ में ऑक्सी होम्स सोसायटी से आगे पहुंचे तो अंधेरे में उसकी सड़क पर खड़े पशु से टक्कर हो गई। जिसमें पशु का सींग उसके पेट में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि घटना में जांच के दौरान सामने आया कि निखिल की एक पशु से टक्कर के बाद उसके पेट में सींग घुस गया था। उसकी मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed