फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth commits suicide by jumping from Kaushambi metro station in Ghaziabad

गाजियाबाद: कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदा युवक, पत्नी की हत्या कर हो गया था फरार; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Jan 2024 02:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 02:27 PM IST
सार

गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने कूदकर जान दे दी। युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping from Kaushambi metro station in Ghaziabad
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में कौशांबी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से आगरा की शीतला गली में रहने वाले गौरव शर्मा (30) ने कूदकर जान दे दी। सुबह 11 बजे कौशांबी पुलिस को घटना की सूचना मिली।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में गौरव को निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कौशांबी पुलिस की जांच में आया कि गौरव निजी कम्पनी में काम करता था।
विज्ञापन


कल रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी लक्ष्मी की गला काटकर हत्या हुई थी। घटना के बाद गौरव घर से निकला हुआ था। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है। कौशांबी पुलिस ने गुड़गांव के फेज 3 थाना पुलिस से सम्पर्क किया है। मृतक के चाचा और अन्य परिजन कौशांबी थाने पहुंचे हैं। घटनास्थल कौशांबी मेट्रो स्टेशन के नीचे पार्किंग के सामने सर्विस रोड पर खून से सनी गौरव की टोपी और खून के दाग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed