{"_id":"6a1f375e926dbbcfe309f2df","slug":"youth-beaten-for-complaining-about-garbage-being-dumped-in-front-of-his-house-ghaziabad-news-c-30-gbd1037-900302-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के सामने कूड़ा डालने की शिकायत करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के सामने कूड़ा डालने की शिकायत करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर में दबंग ने घर के सामने कूड़ा डालने की शिकायत करने पर युवक मोहित की पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर निवासी मोहित की शिकायत के अनुसार पड़ोसी मनोज कुमार ने 15 दिन पूर्व उनके घर के सामने कूड़ा डाल दिया था। मोहित ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और गाली गलौज की। मोहित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि इससे आरोपी रंजिश रखने लगा और रविवार शाम मोहित का रास्ता रोककर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी ने धक्का मुक्की की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपी मनोज निवासी गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।