{"_id":"6a353e10d3dd17ab200ff4b1","slug":"youth-arrested-in-mussoorie-for-molesting-young-woman-and-pressuring-her-into-marriage-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सनकी ईलू' की करतूत: युवती के घर में घुसा, छेड़छाड़ के दौरान कपड़े फाड़े; नए मोबाइल नंबरों से भेजता ऐसे मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सनकी ईलू' की करतूत: युवती के घर में घुसा, छेड़छाड़ के दौरान कपड़े फाड़े; नए मोबाइल नंबरों से भेजता ऐसे मैसेज
Fri, 19 Jun 2026 06:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:51 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक युवती से छेड़छाड़ और जबरन शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना मसूरी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि ईलू पुत्र राशिद उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
सनकी युवक की हरकतों से युवती परेशान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में एक युवती से छेड़छाड़ और जबरन शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना मसूरी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि ईलू पुत्र राशिद उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन और मैसेज कर शादी का दबाव बना रहा था। कई नंबर ब्लॉक करने पर भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। वह लगातार अश्लील मैसेज और धमकियां भेजता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 जून की रात करीब साढ़े 8 बजे ईलू जबरन उसके घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर खींचा और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
घटना के समय पीड़िता की मां और छोटी बहन घर में मौजूद थीं। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इससे पीड़िता की जान बच सकी। बाद में आरोपी के भाई और रिश्तेदार वहां पहुंचे। उन्होंने भविष्य में परेशान न करने का आश्वासन देकर ईलू को वहां से ले गए।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि परिजनों के आश्वासन के बाद भी आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं आया। वह अब भी नए नंबरों से फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा है। पीड़िता ने 18 जून को थाना मसूरी पुलिस को शिकायत दी। एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि ईलू पुत्र राशिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।