फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young woman molested while returning from birthday party; attacked with pistol and sticks when she resisted

Ghaziabad News: जन्मदिन पार्टी से लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पिस्टल-डंडों से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Young woman molested while returning from birthday party; attacked with pistol and sticks when she resisted
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी में जन्मदिन की पार्टी से लौट रही युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर बवाल हो गया। आरोप है कि युवती का हाथ पकड़कर कुछ युवक उसे अंधेरे की ओर खींचने लगे। विरोध करने पर युवती के भाई और उसके दोस्तों पर पिस्टल की बट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पिस्टल की बट से वार कर भाई समेत तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, दूसरे पक्ष की युवती ने भी छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। कविनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जन्मदिन से लौटते समय हुई छेड़छाड़
पहला मामला आरडीसी में रहने वाली एक युवती से जुड़ा है। युवती एक निजी प्रतिष्ठान में नौकरी करती है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि 30 सितंबर को उसके भाई का जन्मदिन था। सभी ने आरडीसी स्थित एक कैफे में जन्मदिन मनाया। पार्टी के बाद रात में वह भाई और स्टाफ के अन्य लोगों के साथ पार्किंग की ओर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवक उसे जबरन अंधेरे की ओर खींचने लगे। युवती ने शोर मचाया तो उसका भाई मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर स्टाफ के अन्य लोग भी आ गए।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने ब्लैक कैफे हुक्का बार से फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में एक गाड़ी से करीब छह युवक मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इनमें से चार के हाथों में लाठी-डंडे और दो के पास पिस्टल थी। सभी ने एकराय होकर युवती के भाई और उसके दोस्तों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। तहरीर में अभि चौधरी उर्फ बच्चू सिंह को नामजद किया गया है। आरोप है कि अभि और उसके साथी ने पिस्टल की बट से भाई समेत तीन युवकों के सिर और चेहरे पर वार किए, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए बोले कि आरडीसी में उनका ही दबदबा है, अगर पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। घायलों को तुरंत संजयनगर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 पर कॉल नहीं हुई रिसीव
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान भाई के मोबाइल फोन से 112 नंबर पर कई बार कॉल की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा होता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में एक राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभि चौधरी उर्फ बच्चू सिंह समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।



दूसरे पक्ष का आरोप-कुल्फी खा रही थी, तभी की छेड़छाड़
वहीं दूसरे पक्ष की युवती ने भी छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए हैं। युवती के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे पंछी कुल्फी वाला, आरडीसी के पास हुई। वह अपने भाई के साथ कुल्फी खा रही थी। तभी सामने वाले मॉल से दो लड़के आए और उस पर गंदी टिप्पणी करने लगे। भाई ने विरोध किया और पूछा कि उसकी बहन पर ऐसी टिप्पणी क्यों कर रहे हो। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और युवती को भी गाली दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने 8 से 10 अन्य लड़कों को बुला लिया। सभी ने मिलकर भाई-बहन और बीच-बचाव करने आए लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि अतुल नामक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।




एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed