फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man who came to eat burger kidnapped, six arrested...

Ghaziabad News: बर्गर खाने आए युवक को किया अगवा, छह गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Young man who came to eat burger kidnapped, six arrested...
मुरादनगर। दो कार सवार बदमाशों ने रेलवे रोड पर बर्गर खाने आए अभिजीत उर्फ बादल को अगवा गंगनहर पटरी पर ले जाकर उसकी पिटाई कर दी। वह किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर पुलिस चौकी पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आठ के खिलाफ केस दर्ज कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। नूरपुर गांव निवासी अभिजीत बुधवार शाम रेलवे रोड पर बर्गर खाने के लिए आया था। कुछ दिन पहले उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था। अभिजीत बर्गर खाकर दुकान से बाहर निकाला तो इसी बीच दो कार सवार युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद युवकों ने उसे कार में डाल लिया और गंगनहर पटरी पर चितौड़ा पुल के पास ले गये। वहां युवकों ने गाली गलौच करते उसके साथ मारपीट की। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा है। अमन निवासी तेल मिल मोदीनगर, तनिष्क निवासी किल्हौड़ा, विक्रांत व शेखर निवासी चितौड़ा, रिशू निवासी डागर विहार कॉलोनी, उज्जवल निवासी ओएफएम को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी फरार नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसीपी ने बताया कि पांच दिन पूर्व अभिजीत के खिलाफ मारपीट क रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें उसका भी शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed