{"_id":"65cfd541d101356dc30d7d64","slug":"young-man-was-living-with-a-woman-by-giving-wrong-name-and-address-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-311197-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गलत नाम और पता बताकर महिला के पास रह रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गलत नाम और पता बताकर महिला के पास रह रहा था युवक
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में 12 फरवरी की रात रेलवे स्टेशन के पास शिव हरि मंदिर में रहने वाली बुजुर्ग महिला शीला देवी की हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस आरोपी की लोकेशन को ट्रेस कर चुकी है लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि शीला के पास रहने आया युवक ने अपना नाम व पता गलत बताया था।
युवक ने शीला देवी को उनके बेटे की शादी कराने का झांसा दिया था और उनके साथ रहने लगा था। उस समय उसने अपना नाम शिवम बताया और कहा कि वह हरिद्वार से है। पुलिस को जांच में शीला के पास रहने आए युवक का नाम पता चल गया है। वह बरेली का रहने वाला है। पुलिस को उसकी लोकेशन भी मिली है लेकिन वह बार-बार ठिकाने बदल रहा है। ऐसे में उसने पुलिस की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। तीन दिन से पुलिस को अलग-अलग ठिकानों पर दौड़ा रहा है। डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।