फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man was beaten to death for not withdrawing the case, case registered

Ghaziabad News: केस वापस न लेने पर युवक को किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Young man was beaten to death for not withdrawing the case, case registered
कौशांबी। थाना क्षेत्र के भोवापुर में केस वापस न लेने पर निजी बार के पूर्व कर्मचारी को हमले में घायल कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना 28 फरवरी की है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर सात लोगों पर बलवा, मारपीट, धमकी और अन्य धारा में मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रोहित का कहना है कि 28 फरवरी को गली में गाड़ी खड़ी कर पैदल घर जा रहे थे। कुछ दूरी पर सामने से स्कूटी और बाइक पर आए छह-सात युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। वह उनसे बिना कुछ कहे आगे जाने लगे तो पीछे से एक युवक ने कॉलर पकड़कर नीचे गिरा दिया। फिर बाकी आरोपियों ने हमल कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। और युवक को केस वापस न लेने पर धमकी देने लगे। उनके मुताबिक, आरोपियों ने नवंबर में बार में घुसकर रंगदारी मांगी थी। तब शिकायतकर्ता बार की सुरक्षा का जिम्मा संभालते थे। विरोध पर उनका सिर फोड़ दिया था। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ केस कर दिया था जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। अब आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं केस वापस लेने की। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि युवक की शिकायत पर संदीप पाल, निशू, गुलशन, कपिल,बॉबी, मौजीराम, रवि पर विभिन्न धारा में मुकदमा कराया है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। उन्हें जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed