फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man killed in enmity in Hapur of uttar pradesh

यूपी: पुरानी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 11 Feb 2022 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Feb 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in enmity in Hapur of uttar pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरा में पुरानी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार की देर रात दबंगों ने दो व्यक्तियों को गोली मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपी मृतक के पड़ोसी है। घटना के बाद एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन


मोहल्ला रमपुरा निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार मजदूरी करता था। बताया जाता है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले अरुण ने बेटी के जन्मदिन पर डीजे लगाया था, जिसको लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। गत सप्ताह पूर्व मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों ने मिलकर दोनों पक्षों में समझौता कर दिया था। लेकिन आरोपी अरुण से रंजिश मानते थे। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अरुण घर के बाहर खड़ा था। तभी आरोपियों ने मौका पाकर गोली चला दी। गोली अरुण के सिर और मोहल्ला शुक्लान निवासी बंटी के गले में लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया जबकि बंटी को हायर सेंटर रेफर कर भेजा गया है। गोली लगने की सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि गोली पुरानी रंजिश के चलते चलाई गई है, जिसमें अरुण की मौत हो गई बौर बंटी घायल हो गया। हालांकि बंटी यहां क्या कर रहा था, इसकी अरुण के परिजनों को भी जानकारी नहीं है। इस मामले में भी जानकारी की जा रही है। मामले में अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed