फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man jumped into Ganganahar after dispute with wife

Ghaziabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped into Ganganahar after dispute with wife
मोदीनगर। भनैड़ा निवासी राशिद अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह राशिद का पत्नी से चाय देने में देरी होने पर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। झगड़े के बाद राशिद घर से निकल गया और निवाड़ी पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और निजी गोताखोरों ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया। घटना की जानकारी लगते ही राशिद के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि छानबीन में राशिद का घरेलू विवाद होने की जानकारी लगी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed