फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man commits suicide by hanging; brother says he took the step due to stress.

Bulandshahar News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, भाई बोला- तनाव में उठाया कदम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging; brother says he took the step due to stress.
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जनोरा में सोमवार रात 28 वर्षीय युवक पुनीत का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई राजकुमार ने पत्नी के मायके जाने से तनाव में आत्महत्या करने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि ने बताया कि उनके भाई पुनीत गांव में खेती करने के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। करीब दो माह पहले उनकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। सोमवार को पुनीत ने पत्नी को फोन कर घर में नल लगवाने और भराव कराने की बात कहते हुए घर आने के लिए कहा। पत्नी ने शाम तक घर आने के लिए कहा। शाम में पत्नी के नहीं आने पर पुनीत ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घर के बाहर से गुजर रहे लोगों ने उसे फंदे से लटका देख उन्हें सूचना दी। वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पुनीत को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed