{"_id":"661af4bcbbe46ef8cd036266","slug":"young-man-cheated-of-rs-10-lakh-on-the-pretext-of-marriage-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-108001-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवक से 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवक से 10 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
कौशांबी। शादी कराने का झांसा देकर वैशाली में रहने वाले युवक से ठगों ने 10 लाख रुपये की ठगी की। ठग ने मैट्रिमोनियल साइट पर जाकर युवक से संपर्क किया था। शादी की तारीक भी तय हो गई थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वैशाली में रहने वाले एक युवक ने मैट्रिमोनियल साइट पर आईडी बनाई थी। वह एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि साइट पर एक लड़की का संदेश आया। लड़की ने अपने आप को आस्था शर्मा बताया। उसकी आईडी भी आस्था शर्मा के नाम से बनी हुई थी। दोनों के बीच मैसेज और फिर मोबाइल नंबर पर बात होने लगी। दोनों में शादी की बात हो गई। उसने शादी का झांसा दिया और पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए अपना भाई बताकर एक युवक से भी बात कराई। दोनों जल्द शादी करने की बात कहने लगे, लेकिन अचानक एक दिन जरूरी काम बताकर उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने रिश्ता तय समझकर रुपये दे दिए, जिसके बाद उन्होंने शादी की डेट बता दी। पीड़ित ने बताया कि इसी तरह जालसाज पांच माह में अलग-अलग तारीख बदलकर उनसे 10 लाख रुपये ले चुके हैं। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक खाता और मोबाइल का डाटा खंगाला जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।