फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man bitten by a snake while working in a field; admitted to the district hospital

Ghaziabad News: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, संयुक्त अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Young man bitten by a snake while working in a field; admitted to the district hospital
गाजियाबाद। मुरादनगर के पास खेत में काम कर रहे बागपत निवासी युवक को सांप ने डस लिया। दोनों हाथों पर सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन पहले मुरादनगर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल इमरजेंसी में युवक का उपचार जारी है।
विज्ञापन


प्रवीन ने बताया कि बागपत के चमरावल चांदीनगर निवासी उनका साला सेठी बृहस्पतिवार की सुबह मुरादनगर के नजदीक खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान सांप ने सेठी के दोनों हाथों पर डस लिया। परिजन दोपहर करीब एक बजे संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है। संयुक्त जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में भी बृहस्पतिवार सुबह सांप निकलने से कर्मचारियों में दहशत फैल गई। एक कर्मचारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे सांप दिखाई दिया था, लेकिन वह झाड़ियों में ओझल हो गया। इसके बाद से परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed