{"_id":"651e79a40fc066fdfb0bc78e","slug":"young-man-beaten-badly-after-car-touches-him-on-kala-patthar-road-in-indirapuram-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद हादसा: कार से टच होने पर विवाद, भीड़ के बीच भागते नजर आया ड्राइवर; घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद हादसा: कार से टच होने पर विवाद, भीड़ के बीच भागते नजर आया ड्राइवर; घटना सीसीटीवी में कैद
Thu, 05 Oct 2023 02:28 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 02:28 PM IST
सार
इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर कार टच होने पर युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद कार सवार फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना स्थल से भागता कार ड्राइवर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदिरापुरम के न्यायखंड-2 के काला पत्थर रोड पर कार से टच होने के विवाद में चालक ने दुकानदार रिहान के भाई जावेद को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि चालक ने भागते हुए जावेद के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया।
विज्ञापन
घायल को इंदिरापुरम के निजी अस्पताल से डासना के अस्पताल में रेफर किया गया है। डासना में रहने वाले रिहान की काला पत्थर रोड पर गिलास की दुकान है। रविवार को भाई जावेद बाहर की तरफ का काम कर रहा था। तभी कार निकल रही थी, जिससे वह टच हो गया। इस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
#Ghaziabad इंदिरापुरम के कार सवार युवको से जावेद नाम के युवक का झगड़ा हो गया हाथापाई हुई बाद में कार सवारों ने जावेद को रौंद कर कार भगा ले गए, मामले में FIR दर्ज है घटना CCTV में कैद है। @Uppolice#CCTV pic.twitter.com/FEyoc9lv2E
— Lokesh Rai (@lokeshRlive) October 5, 2023
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर एक बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है। कार हादसे के बाद घायल को अवंतिका अस्पताल में भर्ती किया गया। पैर पर कार चढ़ने से कई जगह पर फ्रैक्चर आ गया है।
घटना दोपहर सवा बजे से 1:45 के बीच की है। मामला पता चलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो कार सवार उनके भाई पर कार चढ़ाने लगे। उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। भाई पर कार चढ़ा दी और फरार हो गए। गंभीर हालत में वह भाई को पास ही स्थित अवंतिका अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई। उसके शरीर पर कई फ्रैक्चर होने की बात कही गई है।
साइड लगने पर हुआ विवाद
दोनों के बीच साइड लगने के बाद विवाद बढ़ गया था। घटना के दौरान कार के अंदर दो लोग थे। एक युवक और दूसरा बुजुर्ग। पहले बुजुर्ग ने उसके भाई के साथ गाली गचौ की थी। इसके बाद बुजुर्ग से साथ युवक ने मारपीट की। इसके बाद गाड़ी चढ़ाकर दोनों फरार हो गए।