फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yogi adityanath will address voter dialogue program on Saturday Akhilesh yadav and Jayant chaudhary will hold a joint press conference

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
सार

मुरादनगर में मुख्यमंत्री का तीसरा प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम होगा। महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Yogi adityanath will address voter dialogue program on Saturday Akhilesh yadav and Jayant chaudhary will hold a joint press conference
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के समर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शहर में होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादनगर में प्रभाव मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ का चुनाव के दौरान गाजियाबाद में यह चौथा दौरा है। इससे पहले वह साहिबाबाद और गाजियाबाद सदर विधानसभा में संवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। दूसरी ओर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री का मुरादनगर केएन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री का तीसरा प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम होगा। महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेंगे। घर-घर संपर्क अभियान कार्यक्रम में उनके शिरकत करने की अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन



 

गठबंधन दलों के प्रमुखों की जिले में पहली बैठक
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार जिले में संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि विधानसभा चुनाव की पांचों सीटों पर कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान से लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। नेताओं के गाजियाबाद आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि एनएच-9 स्थित वेदांता फार्म हाउस पर पार्टी अध्यक्ष पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे तक उनके आने का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed