फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yeti Narasimhanand's supporters did Uproar-demonstration...case filed against 150

Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद के समर्थकों ने किया हंगामा-प्रदर्शन...150 पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Yeti Narasimhanand's supporters did
Uproar-demonstration...case filed against 150
गाजियाबाद। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के समर्थकों ने सोमवार को पुलिस आयुक्त के दफ्तर के बाहर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अफसरों से सवाल किया कि आखिर यति नरसिंहानंद कहां हैं?। इस पर अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं। मालूम किया जा रहा है कि नरसिंहानंद कहां हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र से मुलाकात की। इसमें दो मुद्दे रहे। पहला, डासना के देवी मंदिर पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। दूसरा, बताया जाए कि यति नरसिंहानंद कहां हैं? इस पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव डाॅ. उदिता त्यागी ने बताया कि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उनका कहना था कि पुलिस आयुक्त ने उनसे कहा है कि तुम भी तलाश करो, हम भी कर रहे हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने कविनगर थाने में 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यति नरसिंहानंद कहां हैं,
जानकारी नहीं : कमिश्नर
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि यति नरसिंहानंद कहां है। पुलिस इस बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी मामले दर्ज हुए हैं, सभी में वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



13 को महापंचायत का एलान
डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि अगर जल्द ही महामंडलेश्वर नहीं मिलते हैं तो हिंदू संगठन 13 अक्तूबर को महापंचायत करेंगे। उनका दावा है कि पुलिस पांच अक्तूबर को बम्हेटा के पार्षद प्रमोद यादव के घर से महामंडलेश्वर को ले गई थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उधर, लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि सपा, कांग्रेस और एआईएमआईए प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश रच रहे हैं। आईएसआई के स्लीपर सेल भी इस आग को हवा दे रहे हैं।
दो और केस दर्ज



पुलिस ने दो और केस दर्ज किए हैं। इनमें से एक मामला शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन का है। इसमें सतपाल चौधरी, कपिल, गुलजार सिद्दिकी, मनोज कुमार जाटव, विनय बौद्ध, अफजल अहमद को नामजद किया है। 50-60 अज्ञात हैं।
दूसरा मुकदमा एक न्यूज चैनल के पत्र जुबेर अहमद के खिलाफ दर्ज कराया है। इसके लिए तहरीर यति नरसिंहानंद ट्रस्ट की महासचिव डाॅ. उदिता त्यागी ने दी। उनका आरोप है कि जुबेर ने यति नरसिंहानंद के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को भड़काने का प्रयास किया।


नरसिंहानंद के खिलाफ जमीयत ने किया प्रदर्शन
(40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज)
मोदीनगर। यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। उन्होने नरसिंहानंद पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जमीयत उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि यति नरसिंहानंद व उनके साथियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ऐसी टिप्पणी देश की अखंडता और एकता के लिए खतरा है। यदि टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रिजवान, दीन मोहम्मद, कामिल, मेहरदीन, अरसलान,मुनव्वर चौधरी, फिरोज, शौकीन, आदिल, सलीम, आरिफ, वसीम, सलमान, फुरकान व रफीक मौजूद रहे। इस मामले में देर शाम पुलिस ने 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed