फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   XEN Transmission Rahul Kumar suspended for negligence in work in Ghaziabad

गाजियाबाद में बिजली संकट: आपूर्ति ठप होने पर बड़ी कार्रवाई, UPPTCL के अधिशासी अभियंता राहुल कुमार निलंबित

Sat, 23 May 2026 06:15 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 23 May 2026 06:15 PM IST
सार

गाजियाबाद में 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन में खराबी से कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। मामले को गंभीर मानते हुए शासन ने जांच कर एक्सईएन ट्रांसमिशन राहुल कुमार को निलंबित कर दिया। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
XEN Transmission Rahul Kumar suspended for negligence in work in Ghaziabad
गाजियाबाद में अधिशासी अभियंता निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले में पिछले दिनों 220 केवी की लाइन में खराबी आने से कई इलाकों की बिजली गुल रही। इस बिजली संकट को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन की ओर से कार्रवाई करते हुए एक्सईएन ट्रांसमिशन राहुल कुमार को शनिवार को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पिछले मंगलवार रात करीब 10 बजे ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आ गई, जिसकी वजह से मोरटा, गोविंदपुरम, मधुबन बापूधाम समेत कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। जांच में राहुल कुमार के कार्यों में खामियां मिलने पर शासन की ओर से कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन




बता दें  220 केवी मुरादनगर-बापूधाम लाइन पर कंडक्टर टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। भीषण गर्मी में वैकल्पिक व्यवस्था न करने और सप्लाई बहाल करने में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed