{"_id":"6af60ed85d6e8260eb08fff8","slug":"worker-falls-ill-while-working-at-a-factory-dies-in-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1020529-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फैक्टरी में काम करते समय मजदूर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फैक्टरी में काम करते समय मजदूर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित लोहिया नगर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सुबह सांस लेने में परेशानी होने पर साथी मजदूर उसे उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल संजयनगर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान गुड्डू निवासी गांव सोहनीपर, जिला देवरिया के रूप में हुई है। वह सिहानी गेट थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्याम मेटल इंडिया में काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे गुड्डू को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देख साथ काम करने वाले मजदूर उसे शर्मा अस्पताल ले गए। वहां से हायर सेंटर ले जाने की सलाह मिलने पर उसे जिला अस्पताल संजयनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और साथ काम करने वाले मजदूरों से जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संवाद