फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Work begins on lowering the height of the culvert in Shalimar Garden.

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में पुलिया की ऊंचाई कम करने का काम शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Work begins on lowering the height of the culvert in Shalimar Garden.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन संडे मार्केट की पुलिया के ऊंची होने के कारण आए दिन होने वाले हादसों में अब कमी आएगी। नगर निगम ने निवासियों की शिकायत पर पुलिया को तोड़कर नीचा कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम ने पुलिया को सड़क से दो फुट ऊंचा बना दिया गया थ और इस वजह से वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे। दो दिन पहले भी पुलिया पर सरिया से भरा रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि चालक बच गया। लोगों ने इसकी शिकायत महापौर और निगम से की। स्थानीय निवासी सोनू भाटी ने बताया कि कई महीने से अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा रहे थे लेकिन वह अनसुना कर रहे थे। मंगलवार को हुए हादसे के बारे महापौर सुनीता दयाल और मोहननगर जोन के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद अधिकारियों की टीम पहुंची और जांच के बाद पुलिया को तोड़कर नीचा करने के निर्देश दिए। नगर निगम के निर्माण विभाग अवर अभियंता विनोद ने बताया कि पुलिया तोड़कर उसे नीचा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed