फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women will be able to travel free of cost in UP roadways buses for two days on Raksha Bandhan

UP Roadways बसों में फ्री यात्रा: रक्षाबंधन पर महिलाएं दो दिन कर सकेंगी निशुल्क सफर, सरकार ने डबल की सेवा

Mon, 28 Aug 2023 04:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Aug 2023 04:42 PM IST
सार

यूपी में महिलाएं रक्षाबंधन के मौके पर दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी। पहले यह सुविधा 24 घंटे के लिए दी जाती थी लेकिन इस बार सरकार ने 48 घंटे के लिए दी है। 

विज्ञापन
Women will be able to travel free of cost in UP roadways buses for two days on Raksha Bandhan
यूपी रोडवेज की बसों में महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी रक्षाबंधन पर बहनों को 24 घंटे नहीं बल्कि 48 घंटे निशुल्क रोडवेज बसों में सफर कराएंगे। उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव की ओर से निगम अधिकारियों को जारी आदेश में बताया गया है कि 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी जबकि पूर्व में 30 अगस्त की रात से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक के आदेश दिए गए थे लेकिन अब आदेश को संशोधित किया गया है। 

विज्ञापन

ई-बस में भी बहनों को मिलेगी सौगात
ई बस डिपो प्रभारी पीआर बेरिवालिया ने बताया कि नगरीय परिवहन निदेशालय के आदेश पर रक्षाबंधन के दिन पर बहनों से ई बस में किराया नहीं लिया जाएगा। गाजियाबाद की पांच रूट पर पुराना बस अड्डा-लोनी, दिलशाद गार्डन-मसूरी, कौशांबी-गोविंदपुरी, कौशांबी-दादरी, कौशांबी-पिलखुआ संचालित हो रही है। महिलाएं किसी भी रूट पर संचालित हो रही ई बस में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। दूसरी ओर रोडवेज बसों में भी रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क रहेगी। इस दौरान विशेष परिस्थिति को छोड़कर चालक और परिचालकों की छुट्टी रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 अतिरिक्त बसों का संचालन बढ़ेंगे फेरे
रक्षाबंधन पर रोडवेज 200 अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ बसों के फेरे भी बढ़ाएगा। यह बसें कौशांबी और आनंद विहार डिपो से संचालित की जाएंगी। गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए 200 अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ मेरठ, हापुड, मुरादाबाद, बुलंदशहर अलीगढ़ के बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। वहीं, सुगम यातायात में जाम की समस्या न हो इसके लिए पुलिस को पत्र लिखा है जो लालकुआं, विजयनगर, छिजारसी, सेक्टर-62, यूपी गेट, मोदीनगर, मुरादनगर, राजनगर एक्सटेंशन और मोहन नगर पर जाम की समस्या से निजात दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed