फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women took out a procession in Marathi attire riding on bullets

Ghaziabad News: बुलेट पर सवार होकर महिलाओं ने मराठी वेशभूषा में निकाला जुलूस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women took out a procession in Marathi attire riding on bullets
गाजियाबाद। शिवाजी के राज्याभिषेक के 351वें वर्ष के उपलक्ष्य में नवयुग मार्केट स्थित बलिदान पथ पर रविवार को भारत माता सांस्कृतिक संस्थान ने भव्य हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव का आयोजन किया। उत्सव में मराठी वेशभूषा में महिलाओं ने बुलेट पर सवार होकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा की शुरुआत की। कलश यात्रा में जय भवानी के नारे लगते रहे। खड्ग वाहिनी की बालिकाओं के तलवारबाजी के प्रदर्शन ने सभी को आकर्षित किया। भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कवि वागीश दिनकर और दीपक दीप ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप की 77वीं पीढ़ी मेवाड़ के महाराजा विश्वराज सिंह ने कहा कि भारत के पश्चिमी क्षेत्र में मेवाड़ शासन ने चौकियों की स्थापना करके बाहरी आक्रमण से देश को सुरक्षित किया। महाराणा का देश के प्रति बड़ा योगदान है और आज भी यह परंपरा निरंतर जारी है।
विज्ञापन

मेवाड़ के इतिहास में महिलाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती, रानी कर्णावती, पन्नाधाय, मीराबाई का गौरवशाली प्रेरणादायी स्थान है। उन्होंने आधुनिक युग में परिवार परंपरा को सबल करने के लिए महिलाओं को विशेष सजग रहने का आग्रह किया। इसके साथ महाराणा प्रताप की याद में उनके परिवार को महत्व देने के लिए गाजियाबाद का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एडवोकेट विष्णु शंकर ने कहा कि हमें छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वप्न को साकार करना है, ज्ञानवापी को मुक्त कराकर उसका सम्मान लौटाना है। कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि समाज के लिए यह कार्यक्रम आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन सचिन सिंहल ने किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से किया गया। भगवामय हुआ नवयुग मार्केट, चारों ओर गूंजे शिवा और राणा के जयघोष शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के अवसर पर नवयुग मार्केट स्थित बलिदान पथ पर आयोजित भव्य हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव को जिसने देखा अभिभूत हो गया। नवयुग मार्केट भगवामय हो गया, शिवा और राणा के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed