फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman victim of fraud commits suicide due to stress

Ghaziabad News: ठगी की शिकार महिला ने तनाव में आकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Woman victim of fraud commits suicide due to stress
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में ठगी के शिकार महिला ने तनाव में आकर जान दे दी। मामला 13 सितंबर का है। पति ने साहिबाबाद पुलिस में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विकास बाना ने बताया क उनकी पत्नी दीपा घर पर ही जनसेवा केंद्र चलाती थीं। 2023 में दिलशाद गार्डन में उनकी मुलाकात संदीप सिवाल और उसकी पत्नी यशी से हुई थी। जान-पहचान होने पर दोनों उनके पास राशन कार्ड बनवाने भी पहुंचे थे। इस बीच संदीप ने अपने जीजा को गृह मंत्रालय में तैनात होना बताकर उनकी नौकरी रक्षा मंत्रालय में लगवाने का झांसा दिया। इसके अलावा उनके दो बच्चे और भाई के भी दो बच्चों का केवी स्कूल में एडमिशन कराने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि शातिर ने नौकरी और दाखिले की एवज में अलग-अलग बार में उनसे करीब 13 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। योजना के तहत शातिर ने उन्हें फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर और अन्य दस्तावेज दे दिए। उसका भंडाफोड़ होने पर दीपा ने अपने रुपये मांगे तो वह बात को टालने लगा। इससे वह तनाव में रहने लगीं। उनका आरोप है कि संदीप और उसकी पत्नी यशी की प्रताड़ना से तंग होकर दीपा ने 13 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे अपनी जान दे दी। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed