{"_id":"6596fd4392aed19be104f2c4","slug":"woman-slaps-registrar-kanungo-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-1707-2024-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क दोगी तो काम होगा: रजिस्ट्रार कानूनगो को महिला ने जड़ा थप्पड़: मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क दोगी तो काम होगा: रजिस्ट्रार कानूनगो को महिला ने जड़ा थप्पड़: मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
Fri, 05 Jan 2024 12:17 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:17 AM IST
सार
मोदीनगर में तहसील मुख्यालय पर एक महिला ने रजिस्ट्रार कानूनगो को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया। महिला ने छेड़छाड़ और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। वह कई दिन से तहसील के चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन
मोदीनगर तहसील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को वसीयत की आदेश की कॉपी लेने पहुंची एक महिला ने रजिस्ट्रार कानूनगो को थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिला ने रजिस्ट्रार कानूनगो पर छेड़छाड़ और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहीं, रजिस्ट्रार कानूनगों ने मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए महिला और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मसूरी निवासी सुधीर कुमार मोदीनगर तहसील मुख्यालय पर रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) कार्यालय में तैनात हैं। नगर के एक गांव निवासी महिला का वसीयत को लेकर तहसीलदार मोदीनगर के न्यायालय में वाद चल रहा है। वाद में बीते 19 दिसंबर को आदेश पारित हुआ है। महिला का आरोप है कि आदेश की काॅपी लेने के लिए वह कई दिन से तहसील के चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन
अरोप है कि आदेश की कॉपी देने के बदले उससे सुविधा शुल्क मांगा जा रहा था। बुधवार को महिला आदेश की कॉपी लेने पहुंची तो उसे बृहस्पतिवार को बुलाया गया। महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर वह रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय में पहुंची तो उससे सुविधा शुल्क मांगा गया। इस पर गुस्साई महिला ने रजिस्ट्रार काननूगो को थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे राजस्वकर्मियों में रोष व्याप्त हो गया और वह एकत्रित होकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी।
आरोप निराधार है : सुधीर सुधीर कुमार ने बताया कि आदेश की कॉपी देने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया जारी थी। बृहस्पतिवार दोपहर मैं अपने कार्यालय में कार्य कर रहा था। तभी महिला अपने पति और एक अधिवक्ता के साथ वहां पहुंची। महिला और पति ने जातिसूचक शब्द कहते हुए थप्पड़ मारा। सुविधा शुल्क मांगने और छेड़छाड़ का आरोप निराधार है।
रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में तैनात संबद्ध आरके से महिला ने मारपीट की। मोदीनगर थाने में आरके की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला के आरोपों की जांच कराई जाएगी। - संतोष कुमार राय, एसडीएम मोदीनगर
राजस्वकर्मी की तहरीर पर महिला और उसके पति के खिलाफ एससी-एसटी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला की ओर से तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। महिला तहरीर देती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर