फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman shot after entering house, admitted to hospital

Ghaziabad News: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman shot after entering house, admitted to hospital
लोनी। अशोक विहार अमन गार्डन कॉलोनी में बुधवार दोपहर करीब एक बजे तीन लोगों ने एक महिला जेबा को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। महिला के आंखों के पास और हाथ में लगी गोली। पुलिस का कहना है कि जेबा के घर आई उसकी सहेली नजराना पर तीन लोग हमला करने आए थे। सहेली को बचाने के लिए जेबा आरोपियों से भिड़ गई। तब हमलावरों ने जेबा पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


अशोक विहार अमन गार्डन कॉलोनी में मोबिन परिवार के साथ रहते हैं। वह घर से कुछ दूरी पर सिलाई का काम करते हैं। परिवार में पत्नी जेबा, बच्चे शाकिर और इरशाद हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। पड़ोस में रहने वाली नजराना जेबा की सहेली है। बुधवार को नजराना जेबा के घर आई थी। दोपहर करीब एक बजे तीन लोग जेबा के घर आए। वह नजराना से झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते वह नजराना के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट होने पर जेबा बीच बचाव करने लगी। तभी एक आरोपी ने अपनी जेब से हथियार निकाला और एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें जेबा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे लोनी सीएचसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जेबा के पति ने कपिल निवासी निठोरा गांव को नामजद करते हुए दो अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का पता चलेगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नजराना के जानने वाले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed