फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman riding bike dies and a youth injured in collision with car in Bulandshahr

Bulandshahar: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल, हादसे के बाद आरोपी चालक भागा

Thu, 13 Feb 2025 05:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Feb 2025 05:25 PM IST
सार

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया और युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
Woman riding bike dies and a youth injured in collision with car in Bulandshahr
मृतका की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच-34 पर देहात थाना क्षेत्र के धरपा कट के पास बृहस्पतिवार दोपहर को कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक घार छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


खुर्जा के जेवर अड्डा चौराहा के पास वाल्मीकि कॉलोनी निवासी बादल ने बताया कि उनकी बहन नैना (26) किसी काम से बृहस्पतिवार को बुलंदशहर जा रही थी। ऐसे में बादल का दोस्त आकाश अपनी बाइक पर नैना को बैठाकर ले गया था। दोपहर को करीब 12 बजे नैना और आकाश बाइक से वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त वह लोग धरपा बिजली घर पर मीटर की समस्या के लिए गए थे। वह दोनों जब बिजली घर से बाहर की ओर आ गए और खुर्जा की ओर जाने लगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी खुर्जा नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नैना और आकाश दूर जाकर गिरे। वहीं राहगीरों ने कार को वहीं रोक लिया। चालक मौके से भाग गया, तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर नैना को मृत घोषित कर दिया और आकाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही जटिया अस्पताल पर पीड़ित परिजन पहुंच गए। मृत नैना को देख परिजन बिलख उठे, जिनको अन्य लोगों ने ढाढ़स बंधाया। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed