फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman murdered by stabbing in Vardhamanpuram Colony

Ghaziabad News: वर्दमानपुरम कॉलोनी में चाकू से गोदकर महिला की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by stabbing in Vardhamanpuram Colony
गिरजा का फाइल फोटो। लोनी में सर पर वार कर की हत्या खबर के साथ।
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के न्यू विकास नगर कॉलोनी वर्दमानपुरम कॉलोनी में दिनदहाड़े अज्ञात ने घर में घुसकर तलाकशुदा गिरजा (35) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला के गले में चाकू और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी, भाई और भतीजा काम पर गए थे। पड़ोसी महिला घर पहुंची तो घटना का पता चला। घटना में किसी करीबी के होने का शक जाहिर किया जा रहा है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुरेना जिला के मुकंद इलाके में गिरजा परिवार के साथ रहतीं थीं। गिरजा का करीब 13 साल पहले पति उमाशंकर से तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह अपने भाई विनोद शर्मा और भतीजा आदित्य के साथ रहती थी। विनोद पहले दिल्ली में रहता था। करीब दो साल पहले ही लोनी के न्यू विकास नगर वर्दमानपुरम कॉलोनी में रहने के लिए आए थे। विनोद की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। गिरजा ही घर की देखभाल करती थी। विनोद शर्मा दिल्ली के शाहदरा स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं, वहीं भतीजा भी दिल्ली में काम करता है। बुधवार सुबह दोनों अपने काम पर चले गए थे। शाम करीब साढ़े 3 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला ने गिरजा को आवाज लगाई। अंदर से आवाज नहीं आने पर उन्होंने गेट खटखटाया। अंदर जाकर देखा, तो गिरजा कमरे में जमीन पर पड़ी थी सिर से खून निकल रहा था। आनन फानन में महिला बाहर आई और शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पैसे और कीमती सामान वहीं मिला

पुलिस को निरीक्षण के दौरान कमरे में रखे बेड के दराज से करीब 8 हजार रुपये और कीमती सामान मिला है। हालांकि कमरे में सामान अस्तव्यस्त मिला। भतीजे आदित्य ने बताया कि उनकी और उनकी बुआ की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना किसने की और क्यों की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों को चिल्लाने की आवाज नहीं आई

आसपास के लोगों ने बताया कि गिरजा घर का सारा काम करती थी। दोपहर करीब 1 बजे गिरजा घर की छत पर काम करती हुई देखी गई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि गिरजा के घर से किसी तरह के चिल्लाने की आवाज नहीं आई। गिरजा किसी बाहर के व्यक्ति को अंदर नहीं आने देती थी। ऐसे में कोई जानकार ही अंदर गया होगा और घटना को अंजाम दिया है।


क्या बोली पुलिस

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। महिला का फोन पुलिस को मौके से नहीं मिला है। महिला छोटा कीपेड वाला फोन चलाती थी। परिजनों ने मामले में लूट होने की बात नहीं कही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। महिला की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। महिला का फोन बंद आ रहा है। फारेंसिक टीम ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed