{"_id":"69bef8edc38f89ae040640ba","slug":"woman-molested-after-entering-shop-beaten-up-for-protesting-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16909-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकान में घुसकर महिला के साथ अश्लीलता, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकान में घुसकर महिला के साथ अश्लीलता, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित दुकान में घुसकर युवकों ने महिला के साथ अश्लीलता की। विरोध करने पर युवकों ने महिला और उनके पति को पीटा। पति के सिर पर नुकीली वस्तु से वार कर घायल किया। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर परचून की दुकान चलाती हैं। बीते दो मार्च की शाम को जब वह दुकान पर अकेली थी तो पड़ोस में रहने वाले दो युवक दुकान पर पहुंचे। दोनों ने उन्हें अकेला पाकर उनके साथ अभद्रता की।
उनके पति ने उसका विरोध किया। तभी आरोपियों के दो साथी और आ गए। उन्होंने उनके पति को पीटा। दोनों ने पति के सिर पर नुकीली वस्तु से वार कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि दोनों युवक पूर्व में उनकी बेटी के साथ भी अभद्रता कर चुके हैं। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर पीड़िता की शिकायत पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।