फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman lawyer's alertness and CPR saved man's life

Ghaziabad News: महिला अधिवक्ता की सतर्कता और सीपीआर से बची व्यक्ति की जिंदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman lawyer's alertness and CPR saved man's life
गाजियाबाद। कचहरी में मंगलवार को एक संवेदनशील और प्रेरणादायक घटना सामने आई। एक महिला अधिवक्ता की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। कचहरी परिसर में अपने केस की पैरवी के लिए आए व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया और वह औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा। उसकी नाक से खून भी बहने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए।
विज्ञापन


उसी दौरान अधिवक्ता डॉ. सिमरन रंधावा परिवार न्यायालय से एक केस की पैरवी कर दूसरे की फाइल लेने अपने चैंबर पर जा रही थीं। स्थिति को समझते ही उन्होंने बिना समय गंवाए व्यक्ति को सीधा किया और उसे सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही मिनटों की कोशिश के बाद व्यक्ति ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और धीरे धीरे उसे होश आ गया।
विज्ञापन

होश में आने के बाद उसे पानी पिलाया गया और आगे इलाज के लिए अस्पताल जाने की सलाह दी गई। डॉ. सिमरन ने बताया कि उन्होंने वकालत की पढ़ाई करने से पहले डॉक्टर की पढ़ाई की थी। कई वर्ष तक निजी अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट के रूप में काम किया था। बाद में कानून की पढ़ाई कर वकालत करना शुरू कर दिया। उनकी तत्परता और साहस ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। घटना के बाद कचहरी परिसर में मौजूद लोगों ने उनकी सराहना की और इसे मानवता की मिसाल बताया। बार सचिव वरुण त्यागी की कहना है कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर लिया गया निर्णय किसी की जिंदगी बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed