{"_id":"643da0f390640e5677066fd4","slug":"woman-has-two-husbands-not-even-one-ready-to-keep-her-together-ghaziabad-news-c-30-1-82171-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर 7.07 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर 7.07 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी निवासी शीलेंद्र शर्मा को शातिरों ने अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर 7.07 लाख रुपये ठग लिए। मुनाफा व निवेश की गई रकम वापस नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला।
शीलेंद्र शर्मा ने बताया कि वह एक टेलीग्राम ग्रुप पर जुड़ गए। जिसमें क्रिप्टो करंसी में 100 रुपये निवेश कर 30 से 40 फीसदी का मुनाफा देने की बात कही थी। उसमें दिए नंबर पर बात करने पर उन्होंने पूरी स्कीम के बारे में बताया। रुपये लगाने के बाद उन्होंने उस रकम को निकालने के लिए और रुपये निवेश करने का दबाव बनाया। ऐसे में वह जाल में फंस गए और शातिरों ने 7.07 लाख रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
क्रेडिट कार्ड फ्री देने का झांसा देकर 30 हजार ठगे
गाजियाबाद। क्रेडिट कार्ड को लाइफ टाइम फ्री करने का झांसा देकर शातिरों ने लालकुआं के शंकर विहार निवासी संजय से 30 हजार रुपये ठग लिए। संजय का कहना है कि उनके पास पहले से एक क्रेडिट कार्ड था। उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक से बताया और कार्ड की डिटेल बताकर कहा कि उनके कार्ड को फीस को खत्म किया जा रहा है। कॉलर ने जब उन्हें कार्ड की डिटेल बताई तो उन्होंने उस पर विश्वास कर लिया। ऐसे में उसने उनसे कार्ड की और जानकारी ले ली। इसके बाद उसने उनके कार्ड से 30 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। पुलिस का कहना है कि शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.88 लाख
गाजियाबाद। डासना के रफीकाबाद में एटीएम से रुपये निकालने गए आकाश नगर के शमशाद से एक टप्पेबाज ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसने उनके खाते से 1.88 लाख रुपये निकाल लिए। शमशाद ने बताया कि एटीएम पर रुपये निकलने में परेशानी होने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद के नाम पर कार्ड को बदल दिया था। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।