फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   woman dies under suspicious circumstances dead body found hanging from fan in muradnagar

अभी एक पहेली है मोनिका की मौत: चार साल पहले धीरज ने छोड़ा साथ, अब खुद दुनिया छोड़ गई; पंखे से लटकी मिली थी लाश

Mon, 13 Jan 2025 07:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

सूचना के बाद एसीपी मसूरी सर्किल सिद्वार्थ गौतम और मुरादनगर थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एसीपी ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है।

विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances dead body found hanging from fan in muradnagar
मोनिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादनगर के भदौली गांव में 27 वर्षीय मोनिका वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। सोमवार को मोनिका का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। अंकिता की पति धीरज कुमार की चार माह पूर्व कैंसर से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

  

कैंसर से हुई थी पति की मौत   
जनपद बागपत के बालैनी स्थित डोलचा गांव निवासी मोनिका उर्फ अंकिता वाल्मीकि की शादी चार साल पूर्व मुरादनगर के भदौली गांव निवासी धीरज कुमार के साथ शादी हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि धीरज कुमार कैंसर से ग्रस्त थे। बीमारी के कारण लगभग चार माह पूर्व धीरज की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में रहती थी मोनिका
परिजनों के अनुसार धीरज की मौत के बाद मोनिका तनाव में रहने लगी। सोमवार सुबह घरेलू काम निपटाने के बाद मोनिका ने बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद बच्चे रोने लगे। बच्चों का रोना सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे पर मोनिका झूलती मिली। 

विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट
सूचना के बाद एसीपी मसूरी सर्किल सिद्वार्थ गौतम और मुरादनगर थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एसीपी ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। घटना से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। अभी किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed