फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies in joyous firing in procession police arrested the accused with a firearm

बुलंदशहर: दुल्हन के चचेरे भाई ने की हर्ष फायरिंग, महिला की मौत, चार साल के बेटे के सिर से उठा माता-पिता का साया 

Mon, 31 Jan 2022 06:31 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) 
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)  Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 06:31 PM IST
सार

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रलोक कॉलोनी निवासी मुकुट लाल ने बताया कि रविवार रात को वह समसपुर गांव निवासी अपने मामा की पोती की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। शादी में उनके साथ उनके छोटे भाई की पत्नी जावित्री देवी (48) भी गई थी।

विज्ञापन
Woman dies in joyous firing in procession police arrested the accused with a firearm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

समसपुर गांव में रविवार रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली समारोह में मौजूद एक महिला के सिर में जा लगी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रलोक कॉलोनी निवासी मुकुट लाल ने बताया कि रविवार रात को वह समसपुर गांव निवासी अपने मामा की पोती की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। शादी में उनके साथ उनके छोटे भाई की पत्नी जावित्री देवी (48) भी गई थी। शादी में कई युवक हथियार लेकर घूम रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के पास भीड़ जमा हो गई। सभी लोग जयमाला कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। तभी दुल्हन के चचेरे भाई बोनी उर्फ भोंदा ने तमंचे से फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


तमंचे से निकली गोली जावित्री के सिर में जा लगी। महिला को गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे के बाद परिजन जावित्री को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार दोपहर जावित्री का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में हुई शादी
हर्ष फायरिंग में महिला की मौत के बाद पलभर में ही खुशी मातम में बदल गई। कुछ देर पहले जहां लोग नाच गाना कर रहे थे, वहां मातम पसर गया। महिला की मौत के बाद गमगीन माहौल में विवाह संपन्न कराया गया और दुल्हन को विदा किया। हादसे के बाद रिश्तेदार भी अपने-अपने घरों को चले गए।

चार साल का बेटा हुआ अनाथ
परिजनों ने बताया कि जावित्री के पति उधम सिंह की भी करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह दिवाली के दिन फर्श से फिसल गए थे। सिर पर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से जावित्री घरों में काम कर अपना व इकलौते पुत्र शिवम का भरण पोषण कर रही थी। जावित्री की मौत के बाद बेटे शिवम के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।


हर्ष फायरिंग में महिला की मौत हुई है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है। उसके पास तमंचा कहां से आया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। - बजरंगबली चौरसिया, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed