{"_id":"662d7edaf177a6fe6401ce94","slug":"woman-attempts-to-commit-suicide-video-goes-viral-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102679-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला ने खुदकुशी करने का किया प्रयास, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला ने खुदकुशी करने का किया प्रयास, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक गांव में महिला ने पुत्रवधू व उसके मायके वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। महिला ने इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर मौजूद पति ने महिला को बचा लिया। पुलिस ने पुत्रवधू और उसके भाई बहन की खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।
सीकरी खुर्द मार्ग स्थित एक गांव निवासी महिला ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व उसके बेटे ने प्रेम विवाह किया था। कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, इसके बाद पुत्रवधू के मायके वाले उनके घर में दखल देने लगे। जिससे घर में विवाद होने लगा। आरोप है कि महिला ने समझाने का प्रयास कि तो पुत्रवधू और उसके मायके वाले उनका उत्पीड़न करने लगे। शुक्रवार सुबह पुत्रवधू और उसके परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर महिला ने शुक्रवार दोपहर फंदे से लटककर खुदकुशी का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला के पति ने उसे बचा लिया। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। एसीपी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुत्रवधू और उसके बहन भाई के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला ने तहरीर में खुदकुशी के प्रयास का जिक्र नहीं किया है। वीडियो की जांच की जा रही है।