{"_id":"6a1b4511874866a0200eed60","slug":"woman-attacked-with-knife-and-left-bleeding-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-142272-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली में कुछ लोगों ने पारिवारिक विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। महिला ने अपने जेठ, जेठानी और उनके दो पुत्रों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से हमला करने तथा चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला सोटावाली निवासी सर्वेश ने बताया कि उसका अपने जेठ याद सिंह, जेठानी अन्नू तथा उनके पुत्र हिमांशु और मनीष के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि चारों आए दिन उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और झगड़ा करते रहते हैं। 27 मई की सुबह करीब दस बजे चारों शराब के नशे में उसके घर पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर याद सिंह, अन्नू, हिमांशु और मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।